पोस्ट्स

Hindi ghazal लेबलसह पोस्ट दाखवत आहे

ग़ज़ल:- अच्छे दिनों के सारे तमाशाई है

क्या खूब चर्चे हैं! क्या पज़ीराई* है! दीवानगी है क्या! क्या मसीहाई है! आसार है के 'आँधी' चलेगी फिर से इन हवाओं से अपनी शनासाई* है इतिहास की पुस्तक में पढ़ेंगे बच्चे, 'सब बाप-दादाओं की मुनाफ़ाई है|' चौपाल पर पत्ते कूटते बैठे हैं अच्छे दिनों के सारे तमाशाई है सच बोल देता हूँ भरी महफ़िल में अपनी यही आदत जान पर आई है -- संकेत, नई दिल्ली, १२ अक्टुबर, २०१४ *पज़ीराई = आवभवत, स्वागत, reception *शनासाई = परिचय, acquaintance ------------------------------------------------------

... अच्छा हुआ

अब के अकाल रहा, अच्छा हुआ जीना मुहाल रहा, अच्छा हुआ कुछ ना अवाम कहें, अच्छा नहीं थोड़ा बवाल रहा, अच्छा हुआ कोई जवाब मिले या ना मिले कोई सवाल रहा, अच्छा हुआ सब के जवाब दिए सरकार ने मेरा सवाल रहा, अच्छा हुआ कोई मुराद पुरी करते अभी थोड़ा मलाल रहा, अच्छा हुआ राहत मिलें न मिलें, चर्चा रहा भाषण कमाल रहा, अच्छा हुआ ’अपने नसीब खिले’ , उसने कहा, ’ अब के अकाल रहा, अच्छा हुआ’ --- पुणे, १८ मार्च, २०१३

ये ज़मीं हैं सितारों की

हम कहें क्या कहानी अजी , बदगुमाँ इन बयारों की जब समझ ही न पाए ज़ुबां, आज भी यह इशारों की चंद बूँदें लहू की गई , तो क़यामत नहीं आई तलब तो मिटेगी सही, कुछ लहू के बिमारों की अब यहाँ जिस्म तो बिक गया, मोल तो हो अनाजों का  ये कहानी नहीं काफिरों , हैं हकीकत बज़ारों की बख्श दो फिसल जो हम गए, आपकी आशिकी में यूँ कुछ खता तो हमारी रही, कुछ रही इन बहारों की आज अखबार पढ़ के मुझे, ये पता तो चला यारों ये नहीं अब हमारी रही, ये ज़मीं हैं सितारों की 

ग़ज़ल - कुछ ज़ख़्म हमारे ....

कुछ ज़ख़्म हमारे यूँ गहरे हो गये मरहम लगाया फिर भी हरे हो गये    दोस्त साथ ना दें तो कोई ग़म नहीं दुश्मन अब जाँ से भी प्यारे हो गये नाता तोड़ चुकें  बरसात से भी हम घर में आसुँओं के फ़वारे हो गये रेत के महल थे, ढह गये तो क्या ग़म सूरज की तपन के नज़ारें हो गये हिसाब भी क्या रखना बिती यादों का कुछ पल मेरे कुछ तुम्हारे हो गये तन्हाईयों से दूर भागते रहे ’संकेत’ अब उसी के सहारे हो गये